डुमरियागंज। ईरान में पिछले सप्ताह हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी सहित सभी आठ लोगों की याद में डुमरियागंज क्षेत्र के हल्लौर स्थित वक्फ शाह आलमगीर सानी में मंगलवार को मजलिस ए अजा का आयोजन किया गया। मौलाना मोहम्मद अब्बास शारिब ने कहा कि शहादत एक अजीम दर्जे का विशिष्ट सम्मान है जो हर किसी को हासिल नहीं होता। इस दौरान तशबीब हसन, कामयाब हैदर, मंटू, काजिम रजा, मनव्वर रिज्वी, काजिम मेहंदी आदि मौजूद रहे। संवाद