फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महला ने कोइला को चार रनों से हराया

Tue, 30 Apr 2024 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के जुडीकुइया गांव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को कोइली घाट एवं महला के बीच मैच खेला गया। महला की टीम ने मैच को चार रनों से जीत लिया। टास जीतकर कोइली घाट की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। महला की टीम ने छह विकेट गंवाकर आठ ओवर में 87 रन बनाए। जवाब में उतरी कोइली घाट की टीम ने 7 विकेट गंवाकर 8 ओवर में 83 रन बना पाई। इससे महला की टीम ने चार रनों से मैच को जीत लिया। इस दौरान अमित यादव, अफजल खान, मनमोहन प्रधान, साहिद खान, इरफान खान, इजहार, सद्दाम मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें