फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बोलबम जयघोष कर किया महादेव का जलाभिषेक

Tue, 11 Jul 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सावन के प्रथम सोमवार को शिवालयों में सुबह से जलाभिषेक के लिए भक्तों की भारी भीड़ रही। दोपहर तक जलाभिषेक का सिलसिला चलता रहा। भोर से ही शिवालयों में शिव भक्ति गीत बजने से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


शोहरतगढ़ क्षेत्र के नारायनपुर, मेढ़वा, मड़वा, नहरी, मलगवा, महदेवा नानकार, नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों के श्रद्धालुओं ने कांवड़ में बाणगंगा का पवित्र जल भरकर बोलबम का जयकारा करते हुए पैदल डोई शिवमंदिर पर पहुंच कर जलाभिषेक किया। डोई शिवमंदिर कमेटी की तरफ से श्रद्धालुओं में हलवा, चना, पूरी वितरण किया गया। नगर पंचायत के श्रीराम जानकी, भारतमाता चौक, राधाकृष्ण मंदिर में श्रद्धालुओं ने दूध व गंगाजल से जलाभिषेक करने के बाद शिव को प्रसन्न करने के लिए दूध, दही, घी, बेलपत्र भांग, धतूर, अबीर गुलाल, मेवा आदि चढ़ाकर सुख समृद्धि की कामना की। सावन का पवित्र माह प्रारंभ होते ही श्री राधा-कृष्ण मंदिर में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। पं. राजेन्द्र पांडेय व टिल्लू शर्मा ने कहा कि सावन माह में शिव का रुद्राभिषेक करने से अकाल मृत्यु नहीं होती है। धन समृद्धि की वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि लोक कल्याण के लिए पूरे सावन माह रूद्राभिषेक का आयोजन चलता रहेगा। पवित्र सावन माह में श्रद्धालुओं को प्रतिदिन नम: शिवाय का जप अवश्य करना चाहिए, इससे सुख समृद्धि बनी रहती है तथा अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें