बांसी। नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने कहा कि माघ मेला भव्यता व ऐतिहासिकता को कायम रखने का पूरा प्रयास किया जाएगा। माघ मेला को भव्य बनाने के लिए सभी जिम्मेदार कर्मचारी अभी से लग जाए। उन्होंने कहा कि मेले में किसी तरह की अराजकता न हो इसके लिए सीसी कैमरे से निगरानी होनी चाहिए।
वे बुधवार को नगर पालिका परिषद बांसी बोर्ड की बैठक को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान आजादनगर वार्ड की सरिता व सुभाषनगर की गीता सभासद को लाटरी प्रक्रिया से मेला प्रभारी चुना गया। तत्पश्चात शाम छह बजे तक चली बैठक में चालू वर्ष 2023-24 का आय 281552814 व 174641575 व्यय का बजट पेश हुआ। वित्तीय वर्ष 2024-25 का अनुमानित आय व व्यय 295850000 का बजट नगर के विकास के लिए पेश हुआ। जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
बैठक में ईओ मुकेश कुमार, सभासद बरकत अली राईनी, अरुण गुप्ता, प्रतिमा वर्मा, मीना देवी, परमात्मा, पप्पू मौर्य, अकरम अली पप्पू, अशफाक अहमद, रवि अग्रहरि, शकील खान, शमा आरा, मोमिना खातून, बुधिराम प्रजापति आदि मौजूद रहे।