उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल बोर्ड के अध्यक्ष अली मेहंदी जैदी ने की प्रेसवार्ता
डुमरियागंज। उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल बोर्ड के अध्यक्ष अली मेहंदी जैदी ने कहा है कि प्रदेश सरकार की नई मदरसा नीति सराहनीय है। पहले की सरकारों में मदरसों के जरिए सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा था। उस पर रोक लग गई है। फर्जी मदरसों के जरिए शिक्षा माफिया सरकार के धन का दुरुपयोग कर रहे थे। मदरसों की जांच और उन्हें आधुनिक बनाने से बेहतर पढ़ाई होने के साथ ही मदरसा शिक्षा को भी बढ़ावा मिल रहा है। वे डुमरियागंज में शनिवार रात में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने अंत में कहा की वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की देखरेख करने वाली कमेटी और उनके सदस्यों से अपील है कि वह बेहतर ढंग से वक्फ बोर्ड की जमीन और जायदाद की देखभाल करें, कहीं पर भी उन पर अतिक्रमण या कब्जा होने की शिकायत मिले तो बोर्ड को अवगत कराएं, जिससे उन पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े तेवर और नई कमेटी के गठन के बाद से उत्तर प्रदेश वक्फ की 50 से 55 जमीन और संपत्तियों को खाली कराया गया है।
इससे पूर्व अली जैदी के हल्लौर पहुंचने पर शिया वक्फ बोर्ड के सदस्य शबाहत हुसैन रिजवी एडवोकेट, नौशाद हैदर मुतवल्ली इमामबाड़ा वक्फ शाह आलम गीर शानी, ग्राम प्रधान ताकीब रिजवी, मनव्वर रिजवी, नफासत रिजवी, असगर जमील, काजिम रजा आदि ने माल्यार्पण और शाल भेंट कर स्वागत किया।