फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी मदरसा बोर्ड की परीक्षा

Wed, 10 May 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। यूपी मदरसा बोर्ड की परीक्षा को लेकर तैयारी अंतिम चरण में हैं। 17 मई से आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए जिले में 15 केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्र वायस रिकार्डिंग युक्त सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगे। नकली विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए 15 केंद्रों को पांच सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर मजिस्टे्रट के जिम्मे तीन-तीन केंद्र की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार पांच सचल दस्ते भी गठित हुए हैं, जो लगातार निरीक्षण करते रहेंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित सेकेंड्री, सीनियर सेकेंड्री, कामिल और फाजिल की बोर्ड परीक्षा 17 से 24 मई तक प्रस्तावित है। परीक्षा में 6436 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए जिले में 15 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी केंद्र सीसीटीवी कैमरे और वायस रिकार्डिंग युक्त हैं। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्रों पर एक-एक सह केंद्र व्यवस्थापकों की भी तैनाती की गई है। इसके अलावा 15 परीक्षा केंद्रों को पांच सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर में एक मजिस्टे्रट तैनात रहेंगे। जो अपने क्षेत्र में पड़ने वाले केंद्र का निरीक्षण करते रहेंगे। वहीं पांच सचल दस्ते भी हैं। वह भी केंद्रों का भ्रमण करके नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करेंगे।
इन विद्यालयों को बनाया गया परीक्षा केंद्र
परीक्षा केंद्र बनाए गए विद्यालयों में न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज बांसी, आइशा गर्ल्स कॉलेज नरकटहा, विश्वेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा, कृषक इंटर कॉलेज झहरांव, चांद गर्ल्स इंटर कॉलेज चांदगंज टेऊवां ग्रांट, कुल्लियातुत तैयबात निस्वा कॉलेज डुमरियागंज, जिया निस्वा स्कूल कुशहटा, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल इंटर कॉलेज बढनी डुमरियागंज, सेंट थामस हायर सेकेंड्री स्कूल हल्लौर, सर्वोदय इंटर कॉलेज डोकम अमया, डॉ. जाकिर हुसैन पब्लिक स्कूल औरहवा, खदीजतुल कंबरा गर्ल्स कॉलेज मधवापुर, खदीजतुल कुबरा निस्वा कॉलेज नौगढ़, मदरसा दारूल हुदा यूसुफपुर, मदरसा अल जामियातुल इस्लामिया तिलकहना, मदरसा कुल्लिया बहरून्निशा निस्वा कॉलेज बुद्धनगर शामिल हैं।
विज्ञापन

परीक्षा में 6436 परीक्षार्थी शामिल होंगे
शामिल होने वाले परीक्षार्थियों में सेकेंड्री अरबी में 3034, सेकेंड्री फारसी में 539, सीनियर सेकेंड्री में 1044, कामिल में 1337 और फाजिल में 482 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हैं। जो परीक्षा में इस बार बैठेंगे।
जिले में 17 से 24 मई तक चलने वाली मदरसा बोर्ड परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और नकल विहीन कराने के लिए जनपद में 15 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को केंद्र व्यवस्थापक और अन्य कॉलेजों से एक-एक को सह केंद्र व्यवस्थापक के रूप में तैनाती दी गई है। कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी के लिए बीएसए को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

- तन्मय पांडेय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें