फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत बंटवारे से मधेशियों को नहीं मिल रहा लाभ : गणेश

Sat, 10 Jun 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले के तौलिहवा में शनिवार को मधेशियों की बैठक हुई। इसमें लुंबिनी प्रदेश के मधेशी राष्ट्रीय मुक्ति मोर्चा नेपाल का गठन किया गया। संगठन को मजबूत करने को लेकर उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया।
विज्ञापन

पार्टी के केंद्रीय सचिव गणेश शाह ने कहा कि मधेशियों के जनसंख्या के आधार पर, पहचान के आधार पर क्षेत्र का बंटवारा होना चाहिए, जिससे हमारी प्रतिभागिता प्रतिनिधि सभा और प्रदेश सभा में अच्छी हो सके और हमारे मधेशियों की बात प्रमुखता से सभा में रखी जा सके। क्षेत्र का ऐसा बंटवारा किया गया है, जिससे हम मधेशियों को अपना अधिकार नहीं मिल पा रहा है। संविधान में हमको अपने अधिकारों को पाने के लिए मधेशी राष्ट्रीय मोर्चा को मजबूत करना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश इंचार्ज काशीराम यादव ने की। इस दौरान विजय जायसवाल ने किया। इसी क्रम में मधेशी राष्ट्रीय मुक्ति मोर्चा के 33 सदस्यीय टीम गठित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से विजय जायसवाल को प्रदेश संयोजक नामित किया गया। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री सुषमा यादव, रुद्रलाल बंजारे, असरारुद्दीन, कमल दुराली, रामलौटन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें