सिद्धार्थनगर। अग्निशमन विभाग की ओर से जनपद के सभी तहसील मुख्यालयों, थाना क्षेत्रों में अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस शोक परेड आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई एवं अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नसीरुद्दीन अधिकारी की उपस्थिति एवं कुशल निर्देशन में पुलिस स्मृति दिवस एवं झंडा दिवस के अवसर पर अग्निशमन तथा आपात सेवा सिद्धार्थनगर के द्वारा पुलिस ऑफिस सिद्धार्थनगर में आपदा प्रबंधन एवं आतंकी हमले से संबंधित मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान क्राइम ब्रांच में हमले की रूपरेखा तैयार किया गया। हमले के बीच रेस्क्यू करके निकालने के बारे में दिखाया गया। साथ ही आग से बचाव के तरीके के बारे में जानकारी दी गई। संवाद