फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पॉलिथीन के प्रयोग के दुष्प्रभाव बता किया जागरूक

Thu, 22 Jun 2023 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बढ़नी ब्लाक के मड़नी में एक भारत श्रेष्ठ भारत और एक बार प्रयोग होने वाले प्लास्टिक का प्रयोग न
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 50वीं वाहिनी के मलगहिया बीओपी के जवानों की ओर बृहस्पतिवार को बढ़नी ब्लॉक के मड़नी में एक भारत-श्रेष्ठ भारत और एक बार प्रयोग होने वाले प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए जागरुकता रैली निकाली गई। कंपनी कमांडर कमल किशोर ने ग्रामीणों को बताया कि एक बार प्रयोग होने वाले प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए। पॉलिथीन का इस्तेमाल न सिर्फ पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि गंभीर रोगों को न्योता भी दे रहा है। इसे इस्तेमाल करने के बाद इधर उधर फेंकने से नालियां जाम हो जाती हैं। भूमि की उर्वरा शक्ति खत्म होने का खतरा बढ़ जाता है। इसमें किसी भी तरह की खाद्य सामग्री प्रयोग किए जाने से सांस, त्वचा और कैंसर जैसे रोगों के होने का खतरा रहता है। इसे जलाने पर निकलने वाला धुआं ओजोन परत को नुकसान पहुंचाता है। इस दौरान उन्होंने एक भारत श्रेष्ठ भारत के बारे में भी ग्रामीणों को बताया। इस दौरान ग्राम प्रधान मो. जलील अहमद के साथ ही एसएसबी के घाराराम, राजकुमार सिंह, विकास कुमार, सागर, शैलेंद्र कुमार यादव आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें