फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पागल कुत्ते ने डेढ़ घंटे में 12 लोगों को काटा...ग्रामीणों ने मार डाला

Tue, 30 Jul 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुत्ते के हमले से सहमे रहे लोग, घरों में दुबके रहे बच्चे
विज्ञापन


त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बिस्कोहर का है मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बिस्कोहर के पं दीनदयाल और विश्वनाथ नगर वार्ड में एक पागल कुत्ता लोगों के लिए मुसीबत बन गया। सोमवार को डेढ़ घंटे में इस कुत्ते ने वार्ड के 12 नागरिकों को काट लिया। इससे मोहल्लों में भगदड़ की स्थिति बन गई। युवाओं ने कुत्ते को घेरा और लाठी-डंडों से मार दिया। घायलों का सरकारी और निजी अस्पतालों में उपचार कराया गया है।

नगर पंचायत बिस्कोहर के पं. दीनदयाल नगर व विश्वनाथ नगर वार्ड में सोमवार दोपहर पौने चार बजे एक पागल कुत्ते ने नागरिकों पर हमला करना शुरू कर दिया। पं. दीनदयाल नगर वार्ड निवासी संजय सोनी ने बताया कि जो भी सड़क पर दिखाई दिया, कुत्ता उसी पर झपट पड़ा। मोहल्ले में शोर मच गया। करीब डेढ़ घंटे तक कुत्ते ने पूरे मोहल्ले में घूमकर लोगों को काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वनाथ नगर वार्ड के मुख्य मार्ग पर भी कुत्ते ने लोगों पर हमला किया। करीब 12 नागरिकों को घायल कर दिया। मोहल्ले में शोर शराबा होने पर बड़ी संख्या में युवक लाठी-डंडे लेकर सड़क पर निकले। युवकों ने कुत्ते को घेरकर मार दिया। इसके बाद घायल पांच लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा पहुंचकर रेबीज का इंजेक्शन लगवाया और उपचार कराया। सीएचसी इटवा के फार्मासिस्ट अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि बिस्कोहर के पांच लोगों ने रेबीज का इंजेक्शन लगवाए हैं। अन्य लोग निजी चिकित्सकों के यहां पहुंचे।




इन पर किया हमला

राधेश्याम, नंदन सोनी, अंकुश गुप्ता, विशाल कौशल, सोनू, सहीदुन सहित 12 लोग कुत्ते के हमले में जख्मी हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें