डुमरियागंज। विद्युत निगम की ओर से बकाया राशि की शत-प्रतिशत वसूली के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू कर दी गई है। पंजीकरण प्रकिया 15 दिसंबर से 31 जनवरी तक चलेगी। उपभोक्ता बकाया राशि का 30 प्रतिशत जमा कर योजना का लाभ ले सकते हैं। विद्युत उपकेंद्र बैदोलागढ़ (डुमरियागंज) के उपखंड अधिकारी बब्लू चौधरी न बताया कि एक किलो वाट तक के उपभोक्ता 5,000 तक बकाया का तक एकमुश्त जमा करने पर 100 प्रतिशत सरचार्ज एवं किश्तो में जमा करने पर 75 प्रतिशत सरचार्ज माफी का लाभ ले सकते हैं। संवाद