फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: हरियाणा को हराकर लखनऊ की टीम फाइनल में

Mon, 13 Feb 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ के वीरेंद्र सिंह ग्रामीण स्टेडियम छतहरी में गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट खे
विज्ञापन
शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ के वीरेंद्र सिंह ग्रामीण स्टेडियम छतहरी में आयोजित गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन सोमवार को हुए पहले सेमीफाइनल मैच में हरियाणा की टीम को हराकर लखनऊ टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच के दौरान दर्शक तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते दिखे।
विज्ञापन

क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में टॉस जीतकर हरियाणा के कप्तान यूआर कुंडू ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। 25 ओवर के मैच में हरियाणा की टीम ने क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ को 142 रनों का लक्ष्य दिया। हरियाणा टीम से रोहन देशवाल ने 37 रन, यूआर कुंडू ने 20 व चेतन शर्मा ने 30 रनों का योगदान दिया। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ टीम के हसन अख्तर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4.4 ओवर में सात रन देते हुए सात विकेट व कप्तान विपराज निगम ने एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ टीम की ने बल्लेबाजी करते हुए 22 वें ओवर में मैच जीत लिया। इस तरह लखनऊ टीम ने हरियाणा को छह विकेट से हराया। लखनऊ टीम के आतिफ साजिद ने 35 गेंदों पर 55 रन, शिवम पांडेय ने 58 गेंदों पर 52 रन का योगदान दिया। हरियाणा टीम के पीयूष, पाहुल व चेतन ने एक-एक विकेट हासिल किया। गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले लखनऊ टीम के हसन अख्तर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मैच के डॉ. सरफराज अंसारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच खेल कर शुभारंभ किया। इस दौरान उमेश प्रताप सिंह, सिसोदिया करवाल, विनय प्रताप सिंह, अंबिका त्रिपाठी, राजेश उपाध्याय विवेचन कुमार, विवेक मणि त्रिपाठी, विपिन मणि त्रिपाठी, प्रदीप उपाध्याय मनीष श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें