फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तीन दिन में 1500 युवाओं काे रोजगार देने का लक्ष्य

Thu, 18 Jan 2024 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कौशल विकास व जिला सेवायोजन विभाग शोहरतगढ़ की ओर से नौगढ़ तहसील में 20 जनवरी से तीन दिवसीय रोजगार मेला लगेगा, जिसमें 1500 युवा व युवतियाें को रोजगार देने का लक्ष्य है। इस मेला में गुजरात व दिल्ली के पांच कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
विज्ञापन

कौशल विकास के प्रबंधक अमित मिश्रा ने बताया कि शहर के बुद्ध विद्या पीठ, बर्डपुर के श्रीराम सूर्य मणि कॉलेज व शोहरतगढ़ तहसील के शिवपति पीजी कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए बाहरी कंपनियों को बुला लिया गया है। मेले में आईटीआई, कौशल विभाग से प्रशिक्षण प्राप्त युवा व कक्षा आठ से 12 वीं तक पढ़ाई कर चुके युवा व युवतियों को रोजगार दिया जाएगा। जिसके लिए टेक्स टाइल, डेक्सन, वेसपन व हेल्थ केयर की कंपनियां युवाओं को रोजगार देंगी, जिसमें मानदेय के अलावा युवाओं को रहने व खाने के लिए भी व्यवस्था करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें