फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एलएसएस स्वयंसेवको ने साफ-सफाई कर किया जागरूक

Sat, 09 Mar 2024 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस कैंप के दूसरे दिन छात्रो ने साफ-सफाई की। एनएसएस स्वयंसेवकों ने सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छ रहने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने महाशिवरात्रि पर्व पर शिवार्चन करने के लिए गांव में स्थित शिव मंदिर पर साफ-सफाई की। उन्होंने गलियों, सड़कों और नालियों की भी साफ-सफाई कर लोगों को जागरूक किया। गांव के लोगों से बातचीत कर उन्हें अपने आसपास स्वच्छता को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं स्वच्छता विषय पर डॉ. मनीषा बाजपेई ने लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा की महिला दिवस को विशेष बनाने के लिए महिलाओं को भी आगे आना चाहिए। कैंप में छात्रों के साथ छात्रा भी कदम ताल मिलाकर कार्य कर रही हैं। लोगों को नई चीज की जानकारी भी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ. यशवंत यादव, राजकुमार दुबे, सुधीर पांडेय, रवि शंकर मधेशिया, पूर्णेंदु शंकर तिवारी मौजूद रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें