सिद्धार्थनगर। इटवा थाने के बैरवा गांव निवासी सूर्य नारायण उर्फ चिन्नू (42) की गांव के बाहर खेत में लाश पड़ी मिली। वह बृहस्पतिवार से घर से लापता थे। एसओ इटवा संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि वह मानसिक रोगी थे। प्राय: घर से चले जाया करते थे। शुक्रवार देर शाम उनकी लाश गांव के बाहर खेत में मिली थी। इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद