फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भगवान शिव ने पार्वती को सुनाई श्रीराम कथा

Sat, 09 Dec 2023 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र के सेमरा बनकसिया गांव में श्रीमद भागवत कथा सुनाते कथावाचक पंडित छेदी प्रसाद मिश
विज्ञापन
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर के हनुमान नगर वार्ड में आयोजित शिव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में बृहस्पतिवार रात व्यासपीठ से भगवान श्रीराम के जन्म लेने का वर्णन किया गया। महंत केशव दास रामायणी ने रामकथा में कई भजन भी प्रस्तुत किए। इन भजनों पर महिलाओं ने खूब आनंद लिया। इस अवसर पर महंथ सुमेर दास, आचार्य नागेंद्र गौतम, आचार्य दिनेश शर्मा, सूर्यनारायण दुबे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन
भनवापुर। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के सेमरा बनकसिया गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। कथावाचक पं छेदी प्रसाद मिश्र ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। लोगों ने देर रात इस संगीतमयी भागवत कथा का आनंद उठाया। इस दौरान गंगेश दुबे, बालकृष्ण शुक्ल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें