फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बलरामपुर में लूट, सिद्धार्थनगर के निकले चार बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर में लूट, सिद्धार्थनगर के निकले चार बदमाश
विज्ञापन

तुलसीपुर थाना क्षेत्र में ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से की लूट
देर रात पुलिस ने चार बदमाशों को उठाया
सिद्धार्थनगर। पड़ोसी जनपद बलरामपुर के तुलसीपुर थाना क्षेत्र में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से हुई लूट करने वाले बदमाश सिद्धार्थनगर के बताए जा रहे हैं। शोहरतगढ़ थाने क्षेत्र के रहने वाले इन बदमाशों को बृहस्पतिवार भोर में पुलिस पकड़कर ले गई है। पकड़े गए बदमाशों में एक कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में स्वर्ण कारोबारी से हुई लूटकांड का साजिशकर्ता बताया जा रहा है। अभी जल्द ही वह जमानत पर छूटा है। फिर वारदात करके पुलिस को चुनौती दे दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शोहरतगढ़ क्षेत्र के तीन अलग- अलग गांव में बृहस्पतिवार सुबह लगभग चार बजे चार पुलिस की टीम पहुंची। यह देखकर ग्रामीण सहम गए। टीम ने दो गांव से एक- एक व्यक्ति, जबकि एक गांव से दो व्यक्तियों को उठाकर ले गई। उनके परिजन पकड़े गए लोगों के बारे में थाने पर पता लगाते रहे। लेकिन पता नहीं चल सका। सूत्रों की माने तो बुधवार को बलरामपुर जनपद के तुलसीपुर थाना क्षेत्र में ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से 1.80 लाख की लूट हुई थी। कार से हुई इस लूटकांड में पुलिस को सीसी कैमरे के जरिए जानकारी हासिल हुई और नंबर को ट्रेस करके पुलिस शोहरतगढ़ क्षेत्र में पहुंच गई। इसके बाद एक-एक करके चार लोगों को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि लूटकांड में पकड़े गए दो बदमाश गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में बीते वर्ष नवंबर माह में स्वर्ण कारोबारी से हुई लूट में शामिल थे। कैंपियरंगज कोतवाली के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक ने मार्च माह में लूट कांड का पर्दाफाश करते हुए दबोचा था। इसमें पुलिस ने लूट की बड़ी रकम बरामद की थी। शोहरतगढ़ के रहने वाले इस गिरोह के सदस्य अभी कुछ दिन पूर्व ही जमानत पर बाहर आए थे। इसके बाद फिर लूट की वारदात को अंजाम दे दिए। इस संबंध में एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी। यहां के कुछ लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही थी। पुलिस टीम आई और उन्हें लेकर गई, इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें