फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का उल्लंघन,12 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन का उल्लंघन, 12 पर केस दर्ज
विज्ञापन

ढेबरुआ में विभिन्न स्थानों पर घूमते मिलने पर कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
परसा। लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में बुधवार को ढेबरुआ थाने की पुलिस ने 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने इन व्यक्तियों को मुजेहना, तुलसियापुर चौराहा व चरिहवां से गिरफ्तार किया। यह बिना किसी काम के घूमते हुए पाए गए थे। एसओ ढेबरुआ तहसीलदार सिंह ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। बुधवार को क्षेत्र के मुजेहना गांव के रहने वाले मुन्नीलाल, मो. इलियास, अफजल, आफत अली के अलावा अब्दुल सत्तार निवासी चरिहवां, राम तौल यादव निवासी चरिहवां, अब्दुल वफा निवासी बसावन पाकर उर्फ मदरहिया, शिवम अग्रहरि निवासी बसावन पाकर उर्फ मदरहिया, बिलई निवासी तुलसियापुर, कमलेश यादव, निवासी बैरिहवा, तौफीक आलम निवासी मटियार उर्फ भुतहवा, मजहर अली के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। सभी को गिरफ्तार करके जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें