गुमटी का ताला तोड़कर चोर उठा ले गए सामान
परसा (सिद्धार्थनगर )। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे पर भारतीय स्टेट बैंक के सामने स्थित पान की गुमटी का ताला तोड़कर चोर नकदी व अन्य सामान उठा ले गए। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के मधवापुर गांव निवासी अरशद हुसैन तुलसियापुर चौराहे पर भारतीय स्टेट बैंक के सामने स्थित गुमटी में पान बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बुधवार की रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ दिया। इसके बाद दुकान में रखा पांच नकदी और पान व गुटखा उठा ले गए। भारतीय स्टेट बैंक के सामने चोरों के इस दुस्साहसी कार्य से पूरे चौराहे पर दहशत व्याप्त हो गया है। पीड़ित ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में ढेबरुआ एसएचओ ब्रह्मा गौड़ ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।