फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अंजली शुक्ला के भजनों पर पूरी रात झूमे श्रोता

विज्ञापन
नगर पंचायत बिस्कोहर में आयोजित जागरण में झूमते श्रोता। स्त्रोत्र आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बिस्कोहर के बाबू पोखरे पर सोमवार रात आदर्श नगर पंचायत दुर्गा पूजा समिति की ओर से मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में पूर्वांचल की सुपर स्टार गायिका अंजली शुक्ला व गायक कृष्णा शर्मा के देवी भजनों पर पूरी रात श्रोता झूमते रहे। अंजली व सहयोगी गायक कृष्णा शर्मा के गीताें ने ऐसा समा बांधा कि लोगों ने पूरी रात भजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम में राधा कृष्ण, भोलेनाथ, भगवान गणेश व मां काली की झांकी भी प्रदर्शित की गई। सुबह चार बजे तारा रानी की कथा के बाद मां जगदंबे की आरती कर जागरण का समापन किया गया।
पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डाॅ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि यदि मां की कृपा हो और नौजवानों का संकल्प हो तो मुश्किल काम भी आसानी से हल हो सकते हैं। कर्म पथ पर चलकर ही हमें देवी देवताओं का आशीर्वाद मिल सकता है। आयोजक नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता ने सबके प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान गजेंद्र प्रताप सिंह, राज किशोर सोनी, डाॅ राम सूरत शर्मा, अखिलेश अवस्थी, विनोद, लाल जायसवाल, रामजी कसौधन, मोना पांडेय, संजय पांडेय, कृष्ण कुमार, लालू नाइक, राम प्रताप अवस्थी और कन्हैया वरुण आदि मौजूद थे।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें