फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अस्पतालों में चस्पा हो दवाइयों की सूची, बाहर की दवा न लिखें डॉक्टर

Fri, 11 Aug 2023 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला टास्क फोर्स की बैठक में जिलाधिकारी संजीव रंजन ने सरकारी अस्पतालों की सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि मेडिकल कॉलेज, सभी सीएचसी, पीएचसी में दवाइयों की सूची चस्पा करें। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर मरीजों को बाहर की दवा न लिखें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी उपकेंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की डिलेवरी कराने तथा सही ढंग से काम न करने वाली आशाओं के विरुद्ध कार्रवाई करें। यह सुनिश्चित कर लें कि सभी का प्रसव अस्पताल में ही हो तथा उसकी शत-प्रतिशत फीडिंग कराए जाने का भी निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने एमओआईसी को गर्भवती महिलाओं को चिह्नित कर रजिस्ट्रेशन कराने, उनका समय-समय पर टीकाकरण कराने तथा सुरक्षित प्रसव कराने के साथ पोर्टल पर फीडिंग कराने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही जननी सुरक्षा योजनांतर्गत प्रसव पश्चात दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि लाभार्थी के खाते में समय से धनराशि प्रेषित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीके अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/प्राचार्य मेडिकल काॅलेज डाॅ. एके झा मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें