शराब और बनाने के उपकरण बरामद, दो पकड़े गए
इटवा। कठेला समय माता पुलिस ने सोमवार को थाने के भैसाही जंगल से दो आरोपितों को 30 लीटर शराब व उसे बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया है।
दोनों पर आबकारी एक्ट तहत केस दर्ज करके उनका चलाना कर दिया गया। एसओ सौदागर राय ने बताया कि सोमवार को पुलिस टीम ने भैसाही जंगल से तीस लीटर शराब बरामद की।
मौके से गांव निवासी रामप्रकाश व संजय निवासी भैसाही जंगल को पकड़ा गया। दोनों पर आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।