ककरहवा। मोहाना थाना क्षेत्र के मगरहिया गांव में बिजली गिरने से गांव के लोग दहशत में आ गए। इसके कारण बगल में रखा लकड़ी धू-धूकर जल गई। गांव वालों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। शनिवार की रात 8:00 बजे एक तेज आवाज के साथ मगरहिया गांव के रामवेलास, पुन्नवासी, जयकरन, हरिराम, राकेश के घर के बगल में बिजली गिर गई। इसके कारण रामवेलास का रखी लकड़ी में आग लग गई। गांव के लोगों ने समय से आग को गांव में फैलने से रोक दिए नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। संवाद