फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एक दिन पहले ही जगमग हो गया शहर

Sat, 11 Nov 2023 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

दीपावली से दिन पहले ही रात में रोशनी से नहा उठा शहर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। दीपावली से एक दिन पहले शनिवार रात में ही शहर रंग-बिरंगी झालरों की रोशनी से नहा उठा था। दीपावली के दिन दीयों की रोशनी होगी तो झालरों से पूरी रात शहर जगमगाता रहेगा।

झालर के साथ इलेक्ट्रानिक दीया भी लगाए गए हैं। मिट्टी की दीप की जगह चाइनीज दीप ने अपना स्थान बना लिया है। चाइनीज लाइटें टिकाऊ नहीं होती लेकिन सस्ती होने कारण लोग इसे ज्यादा पसंद करते हैं। शहर के बाजार सहित कई जगहों पर इलेक्ट्राॅनिक दुकानों में ऐसी लाइटें सजी हैं, जहां खरीदारों की भीड़ जुटी थी। इस बार कई तरह की नई इलेक्ट्रॉनिक लाइटें बाजार में आई हैं। चाइनीज के साथ-साथ स्वदेशी लाइटें भी बाजार में बिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में घरों के बाहर के साथ ही अंदर की सजावट भी की गई है। गुलदस्ता लाइट, मोमबत्ती लाइट, मोर लाइट, स्टार लाइट,डीजे, लक्ष्मी-गणेश लाइट, दीये के आकार के बल्ब, विभिन्न तरह के फूलों के आकार में बनी लाइट, पिरामिड आकार के बल्ब, कई तरह की लेजर लाइटें और इलेक्टि्रकल फाइबर लाइटें लोगों ने खूब खरीदी हैं। कपड़े समेत अन्य दुकानों पर लोगों ने खरीदारी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें