सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा में बुधवार प्रथम पाली में सुबह 8 से 11:15 तक इंटर में चित्रकला और हाईस्कूल में संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। इंटर के परीक्षार्थियों ने कहा कि सवाल तो आसान थे, लेकिन प्राकृतिक दृश्य उकेरने में समय कम पड़ गया। कुछ छात्राएं ने कहा कि आकार ही बना पाई, कलर करने की बारी आई तो समय समाप्त हो चुका था। अधिकांश परीक्षार्थियों ने कहा कि तैयारी के अनुरूप प्रश्न कठिन थे, जिससे परेशानी हुई।
जिले के 116 परीक्षा केंद्रों में सुबह हाईस्कूल संस्कृत और इंटर कला विषय की परीक्षा हुई। गेट पर चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। अधिकारी केंद्रों का निरीक्षण करके जायजा लेते रहे। सचल दस्ता के साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक ने खुद केंद्रों का निरीक्षण किया। इस संबंध जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण ने मौर्य बताया कि कहीं किसी प्रकार की गड़बड़ी या शिकायत सामने नहीं आई है।
-
बोली छात्राएं
-
प्रश्नपत्र में कमल का फूल और गुड़हल का फूल बनाने को कहा गया था। पहले से अभ्यास के बावजूद समय कुछ कम पड़ गया। गुड़हल के फूल में कलर का थोड़ा काम बाकी रह गया।
-अनीता छात्रा, इंटर
-
बहुविकल्पीय प्रश्न बहुत सरल थे, लेकिन अति लघु उत्तरीय दो प्रश्न कठिन थे, जो छूट गए। जो तैयारी थी, उसी में अधिक प्रश्न आए थे, इसलिए बहुत दिक्कत नहीं है। -प्रियंका, छात्रा इंटर
-
प्रश्नपत्र बहुत सरल था, सभी पढ़ाई गए ही प्रश्न परीक्षा में पूछे गए थे। तैयारी के अनुसार प्रश्न पूछ गए थे। उत्तर तो आ रहा था, लेकिन समय कम मिलने के कारण एक प्रश्न छूट गया। -संध्या, छात्रा इंटर
-
वैसे तो प्रश्नपत्र बहुत सरल था, लेकिन प्रश्न पत्र में पूछे गए प्राकृतिक दृश्य का चित्र बनाने में बड़ी कठिनाई हुई। फूल का चित्र तो बन गया, लेकिन पेंटिंग का काम कुछ छूट गया। -सीमा मिश्र, छात्रा इंटर
-
कंट्रोल रूम से होती रही निगरानी
राजकीय इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में बने कंट्रोल रूम से बोर्ड परीक्षा की निगरानी होती रही। केंद्र के प्रभारी देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव एक-एक करके कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों का लाइव देखते रहे।
-
इतनी छात्रों ने छोड़ दी परीक्षा
हाईस्कूल में संस्कृत विषय में 1773 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 119 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सुबह की पाली में ही इंटर चित्रकला में 2452 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 351 ने परीक्षा छोड़ दी। इस प्रकार प्राविधिक कला विषय में 310 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 85 ने परीक्षा छोड़ दी।