फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कई स्थानों पर कम संख्या में पहुंचे मरीज

विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिस्कोहर में मरीजों को दवा लिखते डॉ. एससी शर्मा। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कई स्थानों पर कम संख्या में पहुंचे मरीज
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रविवार को कई अस्पतालों में मरीजों की संख्या कम रही। मरीजों में सर्वाधिक लोग सर्दी, खांसी, बुखार से बीमार थे, इनमें गंभीर मरीजों को संयुक्त जिला अस्पताल में रेफर किया।
आरोग्य मेले में रविवार को अवकाश के बजाय अस्पतालों में डॉक्टर मौजूद थे, लेकिन कस्बों में मरीजों की संख्या पर्याप्त रही तो ग्रामीण क्षेत्रों में कम मरीज ही पहुंचे। डॉक्टरों के अनुसार, बदलते मौसम के दौर में सर्दी, खांसी, बुखार के मरीज बढ़ें, जबकि कुछ हृदय रोगी भी पहुंचे। ऐसे मरीजों को जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि वहां भी हृदय रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति नहीं हुई है। सीएमओ डॉ. बीके अग्रवाल ने बताया कि शिविर में कुछ स्थानों पर मरीजों की संख्या कम होने का प्रमुख कारण खेत की बुआई का सीजन है।
विज्ञापन

भनवापुर प्रतिनिधि के अनुसार, आरोग्य मेले में 280 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करके दवाएं दी गईं। गंभीर बीमारियों से पीड़ित 12 मरीजों को रेफर किया गया। इतने मरीज पीएचसी, बिजौरा, तरहर, सोहना, कौहड़ौरा तथा बिस्कोहर में लगे आरोग्य मेले में पहुंचे। हृदय तथा हड्डी रोग के मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों व जांच के संसाधनों के अभाव में जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
इस दौरान अंबुज श्रीवास्तव, डॉ यासीर खान, प्रभुनाथ तिवारी, रमेशचंद मिश्रा आदि उपस्थित रहे। अधीक्षक डॉ शैलेंद्र मणि ओझा ने कहा कि सीएचसी व पीएचसी में विशेषज्ञ डाक्टरों का अभाव होने के साथ ही अल्ट्रासांउड व एक्स-रे की सुविधा नहीं होने के कारण मरीजों को रेफर करना पड़ रहा है।
डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार, पीएचसी में आयोजित मेले में 11 मरीज ही पहुंचे। अधिकांश मरीज, सर्दी, बुखार जुकाम तथा बदन दर्द और हड्डी रोग से संबंधित रहे। डॉ. आरके प्रजापति ने स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं दीं और ठंड के मौसम में बचाव के उपाय बताए।
बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार, विकास खंड भनवापुर की नगर पंचायत बिस्कोहर व ग्राम पंचायत कठौतिया रामनाथ स्थित न्यू पीएचसी में 75 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन के बाद दवा ली। अधिकांश मरीज सामान्य बुखार, खुजली, चर्मरोग से पीड़ित थे। डॉ. सुबास चंद्र शर्मा, एएनएम शारदा देवी, सियुपर विजय कुमार मौजूद रहे। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कठौतिया रामनाथ में डॉ. इष्टदेव आर्या के नेतृत्व में 29 मरीजों का उपचार किया गया। धीरज राय, राजू प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, पीएचसी अलीदापुर, मधवापुर, अतरी में आरोग्य मेला आयोजित हुआ, जिसमें पिछली बार की अपेक्षा बहुत कम मरीज पहुंचे। इसका मुख्य कारण खेती का सीजन है। क्षेत्र के अलीदापुर व माधवपुर पीएचसी में 29-29 मरीज आए। चिकित्सकों ने बताया कि सामान्य बुखार व बच्चों में खांसी की शिकायतें मिल रही हैं। चर्म रोगों से पीड़ितों की जांच की गई है। डॉ. राम बिलास ने कहा कि पिछले आरोग्य मेले की तुलना में 70 प्रतिशत मरीज कम आए हैं। पिछले बार पीएचसी में सौ से अधिक मरीज आए हुए थे, जबकि इस बार 29 मरीज ही आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें