फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवानीगंज क्षेत्र में तेंदुआ दिखने से ग्रामीण सहमे

विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के यहरौला गांव में तेंदुआ को पकड़ने के लिए जुटी वन विभाग की टीम और ग्रामीण। सं - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
भवानीगंज क्षेत्र में तेंदुआ दिखने से ग्रामीण सहमे
विज्ञापन

भवानीगंज। बढ़नीचाफा नगर पंचायत के अहिरौला में तेंदुआ जैसा जानवर दिखने से ग्रामीण सहमे हुए हैं। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने क्षेत्र के गन्ने के खेत एवं झाड़ियों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। डीएफओ चंद्रेश्वर सिंह का कहना है कि वायरल हो रहे वीडियो और फोटो की जांच कराई गई, जिससे पता चला कि वह तेंदुआ नहीं, फिशिंग कैट है। उससे डरने की जरूरत नहीं है, जल्द ही पकड़कर वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा।
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के अहिरौला में बृहस्पतिवार शाम को तेंदुआ जैसा जानवर दिखने पर लोग सहम गए थे। लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लोगों के अनुसार, अहिरौला निवासी अशोक चौहान पुत्र राम अजोर ने शौच जाने के दौरान सबसे पहले इसे देखा था। लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। वन क्षेत्राधिकारी एके शुक्ला के साथ पहुंची वन कर्मियों की टीम ने सर्च अभियान चलाया। हालांकि अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग टीम में शामिल वाचर मथुरा यादव, महेश, बहरईची, राम फेर, राम अजोरे, वलीउल्ला, सोमई, धौताल यादव खोजबीन करते नजर आए। वन क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज एके शुक्ला ने बताया कि भवानीगंज क्षेत्र के अहिरौला में लोग जो तेंदुआ देखे जाने की बात कह रहे हैं वह तेंदुआ नहीं है। मौके पर पाए गए जानवर के पैरों के निशान के आधार पर वह फिशिंग कैट है, फिशिंग कैट इंसान को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है। इससे घबराने की बात नहीं है उसे पकड़ने के लिए क्षेत्र में सर्च अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें