फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौते से लेखपाल संतुष्ट, नहीं देंगे धरना

विज्ञापन
सदर तहसील सभागार में लेखपाल संघ के सदस्यों के साथ बैठक करते तहसीलदार राम ऋषि रमन। विज्ञप्ति - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
समझौते से लेखपाल संतुष्ट, नहीं देंगे धरना
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। लेखपाल संघ और तहसीलदार के बीच सकारात्मक समझौता हो जाने से 29 सितंबर को होने वाला धरना स्थगित कर दिया गया है।
लेखपाल संघ ने पंकज मिश्रा का निलंबन वापस करने, अनंग नाथ शुक्ला के खिलाफ विभागीय कार्यवाही समाप्त करने और स्थानांतरण निरस्त करने की मांग की थी। मांगें न माने जाने पर 29 सितंबर से धरना देने की बात कही गई थी। बुधवार को तहसीलदार सदर राम ऋषि रमन ने संगठन के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया। सकारात्मक वार्ता के बाद लेखपाल संघ धरना न देने का निर्णय लिया। इस दौरान सुधीर श्रीवास्तव, देवानन्द, रामकरन गुप्ता, अशोक, राजेश, अनूप यादव, दिलीप श्रीवास्तव, अमित उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें