फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वतखोरी के ऑडियो के मामले में लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्वतखोरी के ऑडियो के मामले में लेखपाल निलंबित
विज्ञापन

बांसी। रिश्वतखोरी के वायरल ऑडियो के मामले में तहसील क्षेत्र के लेखपाल कमलेश मिश्र को निलंबित कर दिया गया है। तहसीलदार की आख्या पर एसडीएम प्रमोद कुमार ने लेखपाल को निलंबित कर उसे भूलेख कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
बांसी तहसील क्षेत्र के गोल्हौरा क्षेत्र के लेखपाल का एक कथित ऑडियो वायरल हुआ था। उसे संज्ञान में लेते हुए एसडीएम प्रमोद कुमार ने मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी थी। तहसीलदार ने जांच आख्या में अवगत कराया कि कमलेश प्रसाद मिश्रा लेखपाल क्षेत्र गोल्हौरा का कथित ऑडियो वायरल हुआ है। इनके द्वारा अवैध कब्जा हटाने के लिए तीस हजार रुपये पहले एवं चालीस हजार रुपये बाद में देने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ऑडियो में प्रथम दृष्टया लेखपाल कमलेश प्रसाद मिश्रा की आवाज प्रतीत होती है। इस प्रकार इन्होंने कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन किया है। तहसीलदार बांसी ने निलंबन की कार्रवाई के लिए आख्या प्रेषित की है। एसडीएम ने कमलेश प्रसाद मिश्रा, लेखपाल राजस्व निरीक्षक क्षेत्र गोल्हौरा को निलंबित कर उन्हें भूलेख कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें