सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने समस्याओं के निस्तारण को लेकर सोमवार को जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता की अगुवाई में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने कहा तीन दिन के अंदर समस्या का निस्तारण न होने पर कार्य बहिष्कार एवं धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि लेखपालों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर आठ अगस्त, नौ अक्टूबर एवं पांच जनवरी 2024 को लिखित अवगत कराया गया। 21 अक्टूबर को सभी समस्याओं के निस्तारण के लिए कार्यवृत्त जारी किया गया, निस्तारण हेतु भूलेख लिपिक व तहसीलों के अधिकारीगण को निर्देशित किया गया था, लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा समस्या का निस्तारण नहीं किया गया। समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे लेखपालों में रोष है। लेखपालों ने कहा तीन दिन के भीतर मांगों का निस्तारण अगर नहीं किया गया तो एक फरवरी को लेखपाल संघ जिले के सभी तहसीलों में बैठक करके कार्य बहिष्कार करते हुए धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान आनंद गौतम, रणधीर यादव, शैलेष कुमार भारती, प्रभात सैनी, सुधीर भारद्वाज शामिल रहे।