फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमितता का आरोपी लेखाकार फरार, कार्य बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
अनियमितता का आरोपी लेखाकार फरार, कार्य बाधित
विज्ञापन

- बर्डपुर से उसका ब्लॉक हुआ था स्थानांतरित, कार्यभार ग्रहण कर हुआ फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बर्डपुर ब्लॉक में नियम विरुद्ध तरीके से भुगतान के मामले में आरोपित लेखाकार स्थानांतरण के बाद से फरार हो गया है।
लेखाकार राजकिशोर ने बर्डपुर ब्लॉक में प्रभार नहीं दिया है और उसका ब्लॉक में कार्यभार ग्रहण करने के बाद दोबारा कार्यालय नहीं पहुंचा है। इससे दोनों ब्लॉकों में मनरेगा समेत अन्य विकास कार्य प्रभावित हो रहा है।
बर्डपुर ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत के कार्य में मजदूरी का भुगतान नियम विरूद्ध तरीके से क्षेत्र पंचायत सदस्यों के खाते में करने का मामला सामने आया था। इसके बाद तत्कालीन बीडीओ नीरज जायसवाल, लेखाकार राजकिशोर सहित छह लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया था। इसके बाद बीडीओ नीरज जायसवाल मुख्यालय संबद्ध कर दिए गए और राजकिशोर को उसका ब्लॉक स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन

लेखाकार ने उसका ब्लॉक में कार्यभार ग्रहण तो कर किया, लेकिन ब्लॉक पर नहीं गया। लेखाकार राजकिशोर न तो उसका ब्लाक पर कार्य कर रहा है और न ही बर्डपुर ब्लॉक पर नए लेखाकर राकेश कुमार गौड़ को प्रभार दे रहा है।
अब नए बीडीओ अरुण कुमार श्रीवास्तव ने एसडीएम नौगढ़ को पत्र लिखकर लेखाकर के ऑफिस का ताला तोड़वाने का अनुरोध किया है।
लेखाकर 17 जून से ऑफिस में ताला लगाकर फरार चल रहा है, फोन पर भी बात नहीं कर रहा है, जिससे मनरेगा का कार्य प्रभावित हो रहा है। कार्यालय का ताला प्रशासनिक अधिकारी के ही मौजूदगी में तोड़ा जा सकता है, जिसके लिए एसडीएम सदर को पत्र दिया गया है।
विज्ञापन

- अरुण कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी खंड विकास अधिकारी, बर्डपुर
लेखाकर ब्लॉक पर ज्वाइन करके गया है, तब से ब्लॉक नहीं आया है, लेखाकर के नहीं आने से मनरेगा कार्य प्रभावित हो रहा है, लेखाकर अर्जित अवकाश की मांग लेखाकर के द्वारा किया गया था, जिसे जिले पर भेज दिया गया है।
- सजंय कुमार वर्मा, खंड विकास अधिकारी, उसका बाजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें