फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लेखपालों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध

Thu, 02 May 2024 03:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताया है। उनका कहना था कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के अनुसार जिन कर्मचारियों के पति व पत्नी दोनों सरकारी सेवा में है, उनमें से एक को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने का निर्देश है। इसी क्रम मंगलवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का प्रतिनिधि मंडल एक अधिकारी से मिलने गया था। उनका आरोप है कि संबंधित अधिकारी ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए लेखपाल संघ के प्रतिनिधि मंडल को कार्यालय से बाहर कर दिए। लेखपाल संघ ने इसके विरोध में मतगणना में अतिरिक्त कार्य से विरत रहने और सिर्फ चुनाव में लगी ड्यूटी का निर्वहन करने का निर्णय लिया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, आनंद गौतम, रणधीर यादव, शैलेष, प्रभात, सुधीर, बबीता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें