फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट बने परसा के सृजन

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट बने परसा के सृजन
विज्ञापन

शनिवार को देहरादून में हुआ पासिंग आउट परेड, परिजनों के साथ जिले में उत्साह
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ तहसील के परसा पड़रिया गांव निवासी सृजन पांडेय शनिवार को थल सेना में लेफ्टिनेंट बने। एक साल के कठोर प्रशिक्षण के बाद पासिंग आउट परेड में उन्हें आईएमएस देहरादून में सैन्य अधिकारियों ने स्टार लगाकर उन्हें पद की जिम्मेदारी सौंपी। कोरोना के संक्रमण काल के कारण देश में पहली बार ऐसा हुआ जब जेंटलमैन के पासिंग आउट परेड में परिजनों के हाथों से अफसरों को स्टार नहीं लग सका। सृजन के थल सेना में लेफ्टिनेंट बनने से परिजनों के साथ जनपदवासियों में खुशी का माहौल है। अरुणाचल प्रदेश में इंजीनियर परमात्मा पांडेय और रेनू पांडेय के इकलौते पुत्र की इस सफलता ने इस पिछडे़ जिले में इतिहास रचने का काम किया है। वर्ष 2019 में भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुए थे और शनिवार को आईएमए देहरादून में प्रशिक्षण पूरा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें