शाहपुर क्षेत्र के रमवापुर एंव नेबुआ गांव में बाढ़ का पानी भरने के बाद नाव से सुरक्षित स्थान पर जा?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बांध में रिसाव से बांसी कस्बे में भरा बाढ़ का पानी
बांसी। बांसी-पनघटिया बांध के रेगुलेटर से रिसाव होने से नगर के श्याम नगर व राजेंद्रनगर वार्ड में बाढ़ का पानी भर रहा है। साथ ही नाला के रास्ते अकबरनगर वार्ड में भी पानी भर रहा है। अकबर नगर वार्ड में नाले से होकर बाढ़ का पानी वार्ड में आता देख सभासद ने अधिकारियों से संपर्क कर नाले को बंद करवाया। तहसील क्षेत्र के जिगनिहवा से गोठवा घाट जाने वाली सड़क पर बाढ़ का पानी आ जाने से राहगीरों को काफी दिक्कत हो रही है। इस सड़क पर दो फीट से ऊपर पानी बह रहा है। लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं।