उसका में साधु शरण की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते लोग। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
पुण्यतिथि पर याद किए गए जनसंघ के नेता साधु शरण
उसका बाजार। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, जनसंघ व भाजपा में सक्रिय भूमिका में रहे साधु शरण चौरसिया की पंद्रहवीं पुण्यतिथि मंगलवार को उसका बाजार स्थित उनके आवास पर मनाई गई। उनके व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनमें राष्ट्रवाद कूट-कूट कर भरा था। अल्पायु से ही वह समाजसेवा के प्रति समर्पित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की गिरफ्तारी के विरोध में हुए आंदोलन में वह शामिल हुए। 1958 में नौगढ़ तहसील पर सूखा और अकाल से निपटने में राज्य सरकार की अक्षमता को लेकर वृहद आंदोलन हुआ, जिसमें उन्हें जेल जाना पड़ा था। मिलनसार, ईमानदार और निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में पहचान बना चुके साधु शरण चौरसिया से पं. दीन दयाल उपाध्याय व नाना जी देशमुख जेल में मिलने गए थे। श्रद्धांजलि देने वालों में सदर विधायक श्यामधनी रही, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह, राजेंद्र पांडेय, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत कुमार जायसवाल, सुरेंद्र पांडेय, रामभरोस चौहान, दयाराम लोधी, चंद्रभान पहलवान, राजाराम लोधी आदि मौजूद रहे।