सिद्धार्थनगर। एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने बुधवार को थाना जोगिया उदयपुर पर बांसी सर्किल के थानों का निरीक्षण कर अर्दली रुम/ अपराध की समीक्षा की। इस दौरान आवश्यक निर्देश दिए। जोगिया उदयपुर पर बांसी सर्किल के थाना बांसी, शिवनगर डिड़ई, खेसरहा व जोगिया उदयपुर का अर्दली रूम अपराध समीक्षा गोष्ठी कर बांसी सर्किल की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। क्षेत्राधिकारी बांसी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, विवेचक को आवश्यक निर्देश दिए। विवेचनाओं के निस्तारण, पुराने मामलों के निस्तारण, जन शिकायत द्वारा प्राप्त प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण के संबंध में निर्देश दिए। शहर व ग्रामीण इलाकों में पैदल गश्त, साइबर अपराध के रोकथाम संबंधी प्रचार-प्रसार, साक्ष्य के आधार पर विवेचनाओं का निस्तारण एवं अभियुक्तों के प्रति वैधानिक कार्रवाई के लिए कहा। संवाद