फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार

Mon, 09 Oct 2023 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर। हापुड़ की घटना के विरोध में आंदोलन कर रहे अधिवक्ताओं के खिलाफ कोतवाली बांसी में नौ सितंबर को हुए केस के विरोध में अधिवक्ताओं ने सोमवार को कार्य बहिष्कार किया।
केस आदेश का उल्लंघन करने और नाजायज जमावड़ा करने का दर्ज किया गया है। बार एसोसिएशन बांसी के अध्यक्ष आदित्य प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में सोमवार को अधिवक्ताओं ने बैठक कर पुलिस की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर की निंदा करते हुए सर्वसम्मति से न्यायिक कार्य से विरत रहने की सहमति व्यक्त की। इसलिए अधिवक्तागण न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष आदित्य प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि शाम तक कोई संतोषजनक परिणाम नहीं मिला तो कल भी अधिवक्ता कार्य से विरत रहेंगे। इस दौरान श्रीप्रकाश लाल श्रीवास्तव, अमिताभ सिंह, गिरीश चंद चौरसिया, मनोज श्रीवास्तव, नीरज त्रिपाठी, छोटेलाल, राजेंद्र राय, देवेंद्र त्रिपाठी, सत्यदेव मिश्र, अमित तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें