फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लाठी चार्ज के विरोध में हड़ताल पर रहे अधिवक्ता

Tue, 19 May 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लखनऊ में अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़ने और उन पर लाठी चार्ज के विरोध में सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। बार संघ के महामंत्री कृपा शंकर त्रिपाठी एडवोकेट ने बताया कि लखनऊ में विधि व्यवसाय कर रहे अधिवक्ताओं के लिए बैठने की वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना उनके चैंबरों को तोड़ने के दौरान शांतिपूर्वक अनुरोध कर रहे अधिवक्ताओं पर पुलिस प्रशासन की ओर से बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज की कड़ी भर्त्सना करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया है। अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण किसी भी न्यायालय, न्यायिक अधिकरण, राजस्व न्यायालयों में कोई न्यायिक कार्य नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें