फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पैमाइश करने गए कानूनगो काे पीटा, जान से मारने की धमकी

Mon, 12 Feb 2024 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़ क्षेत्र के जम्हिरिया गांव की घटना, पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन

नदी भूमि की पैमाइश करने गई थी राजस्व टीम, अभिलेख फाड़ने का भी आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के जम्हिरिया गांव में पैमाइश करने गए कानूनगो को कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। कानूनगो ने गांव के कुछ लोगों पर जातिसूचक गाली देते हुए मारने पीटने और अभिलेख फाड़ने का आरोप लगाया है। मामले में सीओ शोहरतगढ़ को दी गई तहरीर के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

जम्हिरिया गांव में बानगंगा नदी की भूमि की पैमाइश करने के लिए तहसीलदार शोहरतगढ़ ने कानूनगो देवानंद के नेतृत्व में राजस्व टीम गठित की थी। जिन्हें 10 फरवरी को भूमि का पैमाइश करने का निर्देश दिया गया था। कानूनगो देवानंद टीम में शामिल लेखपाल रामकिशोर पांडेय, रजनीश विश्वकर्मा, राजेश कुमार के साथ शनिवार को मौके पर पैमाइश करने पहुंचे। सदर थाना क्षेत्र के थरौली निवासी कानूनगो देवानंद ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि राजस्व टीम के साथ वह जम्हिरिया पुल के पास पक्की सड़क पर नदी की भूमि का पैमाइश कर रहे थे। इसी बीच उसी गांव के सात लोग गोलबंद होकर उन्हें घेरकर भद्दी-भद्दी गाली देते हुए उनका कालर पकड़ लिया तथा झापड़ व मुक्के से मारने लगे। साथ ही हाथ से राजस्व अभिलेख ग्राम जम्हिरिया का खसरा और नक्शा छीन लिये तथा खसरे को फाड़ दिये। कानूनगो देवानंद का आरोप है कि उन लोगों ने जातिसूचक गाली देते हुए जान से मार देने की धमकी दी। वह किसी तरह जान बचाकर भगा। वह किसी तरह से वहां से भागने लगा तो उसके बाइक की चाभी निकाल लिये और मारा पीटा। मौके पर उपस्थित लोगों ने बीच-बचाव करते हुए बाइक की चाभी दिलाया तो वह किसी तरह से जान बचाकर वहां से भागा। वहां से भागकर तहसील में आया और एसडीएम शोहरतगढ़ व तहसीलदार को घटना से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस को तहरीर देकर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मां की है। एसडीएम कर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-
राजस्व टीम जम्हारिया गांव में जमीन की पैमाइश करने गई थी। वहां कुछ विवाद हुआ है। राजस्व टीम तहरीर दी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाऐगी।
अरुण कांत सिंह सीओ शोहरतगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें