फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन हुई लाखों की चोरी

Fri, 16 Jun 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
त्रिलोकपुर क्षेत्र में मनिकौरा व गुलहरिया गांव में चोरी के बाद बिखरा सामान। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना सामने आई है। इसके बाद लोग पुलिस की गश्त पर सवाल उठा रहे हैं। रहा है। मंगलवार रात मनिकौरा और गुलरिया गांव में हुई चोरी से पुलिस सबक नहीं ले सकी और बुधवार रात चोरों ने फिर उसी क्षेत्र के बबुरहा गांव में चोरी की वारदात कर दी। इसके बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश के साथ भय भी है। लोग खुद रतजगे कर क्षेत्र की रखवाली कर रहे हैं। इस दौरान लोग आवाज ली लगा रहे हैं, जागते रहो, क्योंकि पुलिस सो रही है...।
विज्ञापन

क्षेत्र के बबुरहा गांव निवासी जगदंबा चौधरी के मकान में चोर छत के रास्ते अंदर घुस गए और छत व बरामदे में लगे दरवाजे को अंदर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। अंदर घुसे चोरों ने एक-एक कर दो कमरों रखे बक्सों व अलमारी का ताला तोड़ दिया। चोर बक्से व अलमारी में रखे 77 हजार नगदी और सोने व चांदी के कीमती आभूषण चोरी कर ले गए। बरामदे के बगल सो रहे गृहस्वामी व छत पर सो रहे पूरे परिवार को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। बृहस्पतिवार सुबह होने पर बरामदे से मकान के अंदर जाने वाला दरवाजा व छत से नीचे आने वाला दरवाजा अंदर से बंद होने पर जगदंबा को संदेह हुआ, तब खिड़की के दरवाजे पर पहुंचे तो देखा वह दरवाजा खुला था। अंदर घुसे तो कमरों में बिखरे पड़े सामान व बक्सों का ताला टूटा देख वारदात की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने में चोरी की तहरीर दी है। पीड़ित ने बताया कि करीब 77 हजार नगदी व साढ़े 10 लाख रुपये से अधिक आभूषण चोर उठा ले गए थे।
इससे पहले बुधवार रात थाना क्षेत्र के मनिकौरा गांव निवासी अब्दुल जलील व गुलहरिया गांव निवासी इंद्रजीत के घर को चोरों ने निशाना बनाया था। जिसमें मनिकौरा गांव में अब्दुल जलील के परिवार आहत पाकर जग गए थे और चोरी की घटना विफल हो गई थी। लेकिन गुलहरिया गांव में चोर इंद्रजीत के घर से चोरी कर नगदी व लाखों के आभूषण उठा ले गए थे। लोगों का कहना है कि अगर एक दिन पहले हुई चोरी की घटना से पुलिस ने सबक लिया होता तो शायद दूसरे दिन फिर चोरी की वारदात नहीं होती। इस संबंध में एसओ त्रिलोकपुर सूर्यप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें