10 लीटर शराब के साथ महिला गिरफ्तार
पकड़ी बाजार। मिश्रौलिया थाने की पुलिस ने शराब की रोकथाम के लिए अभियान चलाकर एक महिला को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से शराब बनाने वाले उपकरण भी बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार को शराब की रोकथाम के लिए अभियान चलाया गया। थाना अध्यक्ष घनश्याम सिंह ने बताया कि एक महिला को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत चालान कर दिया गया।