फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आयुष्मान कार्ड बनाने में सहयोग करें कोटेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सभी कोटेदार आयुष्मान कार्ड बनाने में सहयोग करें। बुधवार को ब्लॉक सभागार भनवापुर में कोटेदारों के साथ बैठक में अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार अंत्योदय कार्डधारकों के साथ ही पात्रता गृहस्थी के राशन कार्ड धारकों का भी आयुष्मान कार्ड बनाने का काम आरंभ किया गया है।
विज्ञापन

सभी कोटेदार अपने गांव के ऐसे पात्रता गृहस्थी के राशन कार्ड धारकों की सूची पंचायत सहायकों को उपलब्ध कराएं। जिसमें 6 यूनिट या उससे अधिक सदस्य जुड़े हों। छह से कम यूनिट की पात्रता गृहस्थी के 60 साल से अधिक उम्र के लाभार्थियों का ही आयुष्मान कार्ड बनेगा, छह यूनिट व 60 साल से कम उम्र की पात्रता गृहस्थी के राशनकार्ड धारकों को इसका पात्र नहीं माना जाएगा। सभी कोटेदार पात्रता गृहस्थी की सूची अपने पंचायत सहायकों को उपलब्ध करा कर आयुष्मान कार्ड के पात्र लाभार्थियों का कार्ड बनवाने में सहयोग करें। इस दौरान सूर्यदेव सिंह, राजीव कुमार त्रिपाठी, दिलीप पांडेय, रामकुमार, संदीप मिश्र, द्वारिकाधीश मिश्र, अष्टभुजा तिवारी,दिलीप तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें