फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कोडरा की टीम ने जीता फाइनल मुकाबला

Mon, 22 Jan 2024 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ क्षेत्र के नदवलिया गांव में आयोजित इस्लामिया क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को कोडरा और नहरी के बीच हुआ। जिससे कोडरा की टीम ने इस फाइनल मैच को एक रन से जीत लिया।
विज्ञापन


कोडरा की टीम ने टास जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। नहरी की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 10 ओवर 9 विकेट के गंवाकर 92 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए कोडरा की टीम ने 10 ओवर 3 विकेट गंवाकर 93 रन बना लिया। कोडरा की टीम ने एक रन से इस मैच को जीत लिया। मुख्य अतिथि नदवलिया के प्रधान अताउल्लाह की ओर से विजेता टीम को 15 हजार रुपये एवं उपविजेता टीम को 8 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। ग्राम प्रधान ने कहा कि खेल का आयोजन हमेशा होना चाहिए। इस मैच में मैन ऑफ द मैच मजहर एवं मैन ऑफ द सिरीज श्याम पाल को दिया गया। इस दौरान साहबाब, परवेज अब्दुल रूउआब, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें