फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पांच हजार के लेनदेन में चलाया चाकू, चार जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके भेजा जेल
विज्ञापन


- सदर थाना क्षेत्र के बर्डपुर नंबर-11 के टोला सोनवल में हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के बर्डपुर नंबर-11 के टोला सोनवल में बुधवार रुपये के लेनदेन में एक व्यक्ति ने एक ही परिवार के चार लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें वह जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पुरानी नौगढ़ टीम के साथ तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज हुआ। वहीं, आरोपी को रात में ही दबोच लिया। हत्या के प्रयास सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

क्षेत्र के बर्डपुर नंबर-11 के टोला सोनवल निवासी मुमताज अहमद के मुताबिक बुधवार रात उसकी पत्नी अमीना खातून, भाई अकबर व उसके रिश्तेदार मो. आरिफ व मो. अयूब मेरे घर पर थे। इसी बीच पैसे की लेनदेन को लेकर साहिद निवासी बर्डपुर नंबर-11 टोला देवीनगर थाना उनके घर आकर वाद विवाद करने लगा। आपत्ति करने पर गाली गुप्ता देते हुए धारदार हथियार से वार किया। जिससे रिश्तेदार मो. अयूब को काफी चोटें आई और वह बेहोश हो गए।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य लोगों को हमले में चोटें आई हैं। मुझे घर आता देख साहिद जानमाल की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी अनूप कुमार मिश्र तत्काल टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंंचाया, जहां उनका इलाज हुआ। वहीं, रात में ही हमला करने वाले को दबोच लिया। मुमताज की तहरीर पर आरोपी साहिद के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया।
विज्ञापन

इस संबंध में पुरानी नौगढ़ चौकी प्रभारी अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही रात में मौके पर पहुंच गए थे। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया गया। पूछताछ करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें