फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठियां तोड़ीं, कच्ची शराब बरामद की

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्ठियां तोड़ीं, कच्ची शराब बरामद की
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को शराब की दुकानों की जांच की। साथ ही शराब के धंधे के ठिकानों पर छापा मारा। इस दौरान तीन भट्ठियों को तोड़ा गया और 65 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। हालांकि कोई धंधेबाज नहीं पकड़ा गया।
जिला आबकारी अधिकारी वीर अभिमन्यु सिंह की अगुवाई में टीम ने मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बहोरवा घाट, बैलीयहवा, नई डहरिया, बालानागर इटहिया आदि स्थलों पर दबिश दी। टीम को आता देखकर कच्ची शराब बनाने वाले भाग खड़े हुए। दबिश के दौरान नदी किनारे स्थलों पर तीन भट्टियां नष्ट की गईं। तलाशी के दौरान गांव से दूर नदी किनारे सुनसान स्थलों पर गड्ढों में प्लास्टिक के डब्बों में छुपाकर रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लहन, प्लास्टिक में लगभग 65 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए। लहन एवं शराब बनाने के उपकरणों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा टीम ने शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र की देसी शराब और बियर की दुकान की जांच की गई। सेल्समैन को सही तरह से बिक्री करने के लिए हिदायत दी गई। कहा गया कि अगर गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान आबकारी इंस्पेक्टर सदर मुकेश शर्मा, शोहरतगढ़ इंस्पेक्टर अजय सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें