संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के चंगुल से नाबालिग को कोहड़ौरा गांव से छुड़ाकर महिला पुलिस की देखरेख में मेडिकल के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने नौ नवंबर को त्रिलोकपुर थाने में दी तहरीर देकर बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री को एक युवक बहला-फुसला कर भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने नाबालिग को ढूंढने के लिए एसआई विजय कुमार यादव के नेतृत्व में टीम गठित की।
पुलिस ने सर्विलांस की मदद से किशोरी को थाना क्षेत्र के कोहडौरा तिराहे से बड़हरा विशुनपुर गांव निवासी मोहम्मद अरमान के चंगुल से मंगलवार शाम को सुरक्षित छुड़ा लिया। इसके बाद उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
वहीं, पूछताछ करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। इस संबंध में एसओ चंदन कुमार ने कहा कि आरोपी को पकड़ लिया गया, उसे जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच चल रही है।