फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: युवती का कराया धर्म परिवर्तन, भाई को दे रहा धमकी

Sat, 31 Dec 2022 02:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

सीओ सदर अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि अगर कार्यालय में शिकायती पत्र पीड़ित देकर गया होगा तो पता करके मामले की जांच करवाई जाएगी। इसके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती को अगवा करके धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। भाई ने आरोपी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस मामले में उसने एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मोहाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक का आरोप है कि उसकी बहन को दूसरे धर्म के युवक ने जो पहले से शादीशुदा है, बहला फुसलाकर गायब कर दिया है। उसने बहन का धर्म परिवर्तन भी करवा दिया है। काफी खोजबीन करने के बाद जब बहन का पता चला तो आरोपी से जानकारी ली।

इस पर वह भड़क उठा और कहा कि तुम्हारी बहन को अपने पास रखे हैं। यहां से भाग जाओ, नहीं तो जान से मार देंगे। वह पहली शादी में पत्नी से विवाद में मामले में आरोपी है और उस पर केस भी दर्ज है, अब बहन का धर्म परिवर्तन करके रख लिया है और मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन


पीड़ित ने एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीओ सदर अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि अगर कार्यालय में शिकायती पत्र पीड़ित देकर गया होगा तो पता करके मामले की जांच करवाई जाएगी। इसके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें