फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दहेज के लिए घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा। थाना क्षेत्र के कटहरा गांव में दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कटहरा गांव निवासी मनोरमा देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी शादी 18 जून 2021 को धनंजय प्रसाद के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के समय मायके पक्ष की ओर से सामर्थ्य के अनुसार करीब एक लाख रुपये नकद, गहने व अन्य घरेलू सामान दहेज में दिया गया था। शादी के कुछ समय बाद से ही पति धनंजय प्रसाद, सास शैल देवी, ससुर जोगेंद्र एक लाख रुपये की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें