फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चौड़ा होगा शहर में खजुरिया रोड, फिर हुई पैमाइश

Mon, 19 Aug 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर के सबसे व्यस्त खजुरिया मार्ग का रविवार को एक बार फिर से पैमाइश हुई। तहसील एवं नगर पालिका की तरफ से कुछ दिन पूर्व खजुरिया मार्ग का पैमाइश कर अतिक्रमण हटाने के लिए चिन्हांकन किया गया था। संयुक्त टीम ने इस सड़क के 13 मीटर चौड़ी बताते हुए बीच सड़क से दोनों तरफ 6.5-6.5 मीटर चौड़ाई पर चिन्हांकन किया था। जिसके बाद कुछ लोगों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर अपना पैतृक मकान जिस पर वह कई वर्ष से काबिज है, जिसे सड़क चौड़ीकरण में शामिल करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद रविवार को एडीएम उमाशंकर और एसडीएम नौगढ़ डॉ. ललित कुमार मिश्र ने राजस्व टीम के साथ मौके की पैमाइश कर शिकायत करने वालों से वार्ता भी किया। राजस्व टीम के अनुसार उसका रोड से खजुरिया मोड़ पर सड़क की चौड़ाई 14 मीटर है। उन्होंने उसका मार्ग से मोड़ की चौड़ाई समेत खजुरिया मार्ग के विभिन्न स्थानों पर पैमाइश किया और नए सिरे से चिन्हांकन भी किया। इस दौरान लेखपाल कमलेश पांडेय, बिंदुसार मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें