फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कठेला पुलिस के हत्थे चढ़ा 15 हजार का इनामी

विज्ञापन
विज्ञापन
कठेला पुलिस के हत्थे चढ़ा 15 हजार का इनामी
विज्ञापन

तुलसियापुर (सिद्धार्थनगर)। कठेला समय माता थाने की पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। उस पर लूट के कई आरोप हैं। उस पर मऊ के पुलिस अधीक्षक ने 15 हजार का पुरस्कार घोषित किया था। पुलिस का दावा है कि उसके पास से प्रतिबंधित दवाइयां भी बरामद हुई हैं।
एसएचओ सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के सोनबरसा पुल के नीचे एक व्यक्ति को रोककर जांच की गई तो उसके पास प्रतिबंधित दवा की 72 गोलियां बरामद हुईं। उसकी पहचान धनंजय पासवान, निवासी कौड़ीराम, टोला जरलही, थाना बांसगांव, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई। एसएचओ ने बताया कि धनंजय पर गोरखपुर जिले के विभिन्न थानों में सात, मऊ के विभिन्न थानों में छह और आजमगढ़ व सिद्धार्थनगर में एक-एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया बदमाश इन जिलों के विभिन्न थानों में अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर व्यापारियों के साथ लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। वर्ष 2000 से ही पुलिस को चकमा देकर वह इधर-उधर रह रहा था। इस दौरान वह अपना खर्चा चलाने और शौक को पूरा करने के लिए नेपाल से प्रतिबंधित नशीली दवाओं को लाकर क्षेत्र में नशे के आदी लोगों को बेचता था और खुद भी सेवन करता था। उस पर मऊ के एसपी की ओर से 15 हजार रुपये का पुरस्कार भी घोषित किया गया है। पूछताछ करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें